अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर, 28 अक्टूबर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।

अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि लाखुसर स्थित मां चामुंडा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, चक आबादी 25 केवाईडी स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर, पूगल रोड स्थित मोयल मेडिकल एंड जनरल स्टोर, पूगल रोड बंगलानगर स्थित न्यू वीर बिग्गा मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 13 से 17 नवम्बर 5 दिनों के लिए, रामसर स्थित पूजा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 13 से 22 नवम्बर 10 दिनों के लिए निलंबित किये गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.