हरियाली तीज के अवसर पर ग्राम पंचायत नाल बड़ी के अम्बेडकर खेल मैदान में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा - अभियान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। हरियाली तीज के अवसर पर ग्राम पंचायत नाल बड़ी के अम्बेडकर खेल मैदान में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा - अभियान के तहत हरियालो राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम पर सघन  वृक्षारोपण का कार्यक्रम सरपंच तुलसी देवी के कर कमलो से पौधारोपण द्वारा प्रारंभ किया गया।

हरियाली तीज के अवसर पर ग्राम पंचायत नाल बड़ी के अम्बेडकर खेल मैदान में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा - अभियान
हरियाली तीज के अवसर पर ग्राम पंचायत नाल बड़ी के अम्बेडकर खेल मैदान में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा - अभियान

 ग्राम पंचायत नाल बड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं एस पी एस मेमोरियल विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में  वृक्षारोपण का सघन अभियान संपन्न हुआ। ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक संपतलाल सोनी एवं एस पी एस मेमोरियल स्कूल के प्रधानाध्यापक राजू सिंह चौहान के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर 500 पौधों का रोपण किया गया। दिलीप सिंह चौहान, सरपंच प्रतिनिधि सुरजा राम, पंचायत समिति बीकानेर के सहायक विकास अधिकारी शिवचंद नायक, सहायक अभियंता आसिफ उस्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर विमला भाटिया, वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र परिहार, धीरज कच्छावा, अनुपम चौधरी, बलदेव दास ओझा, शिव शंकर व्यास, भंवर लाल पालीवाल, दीवान दान रतनू, जयनारायण मेघवाल, रामनाथ व्यास, रामनिवास, शिक्षिका संजू शर्मा, आरती शर्मा, मीनाक्षी गोयल, कुसुम लता, नीरजा मिश्रा, निशा स्वामी, ममता जैन, नीति हर्ष, सुरभि, गीता सुथार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामवासियो को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य हरीकिशन मेहरडा एवं उप - प्रधानाचार्य गीता तंवर ने पौधारोपण अभियान को जन - जन तक पहुँचाने का आवहन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.