देर रात कसाईयो की बारी में दो पक्षो में विवाद, पुलिस बल तैनात

 ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। कसाइयों की बारी में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच पथराव के बाद तनाव पैदा हो गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार कसाइयों की बारी में एक चौकी को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार देर रात एक ही समुदाय के दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं हैं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली एसएचओ परमेश्वर सुथार मौके पर पहुंचे।

देर रात कसाईयो की बारी में दो पक्षो में विवाद, पुलिस बल तैनात
देर रात कसाईयो की बारी में दो पक्षो में विवाद, पुलिस बल तैनात

कोटगेट और नया शहर थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। कुछ ही देर में पूरा इलाका छावनी में बदल गया । पुलिस ने समझाइश कर दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों को लेकर देर रात तक कोतवाली थाने में वार्ताओं का दौर चला। एसएचओ बताया कि दोनों पक्षों से परिवाद मांगा गया है। उसके तहत मामले में कार्रवाई की जाएगी। घटना का मुकदमा देर रात तक दर्ज नहीं हो पाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.