थार की टक्कर से कार सवार महिला की मौत:दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े, नर्सिंग कर्मचारी की पत्नी ने मौके पर दम तोड़ा

 ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर और देशनोक के बीच उदयरामसर गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। कार और थार गाड़ी की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर के चलते ये हादसा हुआ। पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के नर्सिंग कर्मचारी का परिवार इस कार में जा रहा था। नर्सिंग कर्मचारी पदम सिंह खुद हादसे में गंभीर घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

थार की टक्कर से कार सवार महिला की मौत:दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े, नर्सिंग कर्मचारी की पत्नी ने मौके पर दम तोड़ा
थार की टक्कर से कार सवार महिला की मौत:दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े, नर्सिंग कर्मचारी की पत्नी ने मौके पर दम तोड़ा

पुलिस के अनुसार पदम सिंह देशनोक में करणी माता के दर्शन करके लौट रहा था। तभी बीकानेर से जोधपुर की तरफ थार गाड़ी जा रही थी। थार की स्पीड तेज होने के कारण नियंत्रण नहीं रहा और सीधे कार को टक्कर मार दी। कार पदम सिंह चला रहा था। बीकानेर और देशनोक के बीच में गंगाशहर थाना क्षेत्र में दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में कांता कंवर की मौत हो गई, जो पदम सिंह की पत्नी है। वहीं पदम सिंह और एक अन्य महिला रेणु गंभीर रूप से घायल हो गई। पदम और रेणु को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार का अधिकांश हिस्सा धंस गया। कार में आगे सवार दोनों यात्रियों को गंभीर चोट आई। मृतक महिला आगे की सीट पर बैठी थी, जिसकी माैके पर ही मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.