वृक्ष ही सुनहरे भविष्‍य की पहचान – सोहन लाल

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। नाबार्ड, राजस्‍थान मरुधरा ग्रामीण बैंक तथा रघुकुल फाउंडेशन, नोखा के संयुक्‍त तत्‍वावधान में नाबार्ड के 43वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर बीकानेर में 1100-जाल, नीम, शीशम तथा अन्‍य छायादार पौधो को लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रुप में श्री सोहन लाल, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी-बीकानेर द्वारा वृक्षारोपण करते हुए बताया कि आज लगाये जाने वाला हर वृक्ष ही सुनहरे भविष्‍य की पहचान है अत सभी को अपने घर के सामने कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्‍प लेते हुए सुनहरे भविष्‍य के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर रघुकुल फाउंडेशन नोखा द्वारा पौधारोपण संकल्‍प यात्रा के माध्‍यम से स्‍थानीय प्रतिनिधियों को जागरुकर करते हुए पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इसी अनुक्रम में श्री शिव सारस्‍वत, सारस्‍वत एग्रोकाम द्वारा नाबार्ड के माध्‍यम से नई बनी कालोनियों में वृक्षरोपण के पुनित कार्य के लिए आभार व्‍यक्‍त करते हुए जिला प्रशासन के सहयोग के लिए साधुवाद प्रदान किया। नाबार्ड के स्‍थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्‍यम से वृक्षों की सुरक्षा तथा उनके मानव जीवन में लाभ पर प्रकाश डालते हुए मुद्रा रथ के माध्‍यम से वित्‍तीय जागरुकता के बारे में विस्‍तार से बताया। नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक द्वारा इस अवसर पर अयोजित कार्यक्रम के दौरान पोधारोपण करते हुए सभी से आग्रह किया कि पेडो को बचाये ताकि हमारी आने वाली पीढी भी इसके महत्‍व को समझे तथा प्रकृति के लिए अपनी जिम्‍मेवारी निभाये। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री रामरतन जाखड द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के सभी आगन्‍तुको को 1-1 पौधे का वितरण किया गया।

वृक्ष ही सुनहरे भविष्‍य की पहचान – सोहन लाल
वृक्ष ही सुनहरे भविष्‍य की पहचान – सोहन लाल


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.