सिलवा में पीएचसी का किया निरीक्षण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर,17 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ डीसी मीना ने मंगलवार को सिलवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।  रात्रि चौपाल का आयोजन कर आम जन की शिकायतें सुनी। डॉ. मीना ने संत श्री दुलाराम कुलरिया की स्मृति में नरसी इंटीरियर इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्रा. लिमिटेड के आर्थिक सहयोग से नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। इसके बाद अटल सेवा केन्द्र पर आमजन के अभाव अभियोग सुने। लोगों ने गांव में ही राशन वितरण व्यवस्था होने, नई प्राथमिक स्कूल खोलने, नई आंगनबाड़ी खोलने, बिजली की आपूर्ति कम होने, एनएफएसए में नाम जोड़ने तथा पानी की समस्या की शिकायतें की। एडीएम ने शिकायतों को  संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ लेने की प्रक्रिया बताई। रात्रि चौपाल में नोखा तहसीलदार चंद्र शेखर, बीडीओ, सीबीईओ, सहायक निदेशक कृषि, पशुपालन अधिकारी, सहायक अभि. विद्युत,सहा.अभियंता पीएचईडी, डीटीओ नोखा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सिलवा में पीएचसी का किया निरीक्षण
सिलवा में पीएचसी का किया निरीक्षण


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.