ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा गोपैश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक शिव शिवा सदन गोपैश्वर बस्ती में रखी गई। कार्यसमिति बैठक मे मुख्य वक्ता जिला महामंत्री श्याम सुन्दर चौधरी और पुर्व जिला उपाध्यक्ष किसनजी मोदी रहे।
![]() |
भाजपा गोपैश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक शिव शिवा सदन गोपैश्वर बस्ती में रखी गई |
राजनीतिक प्रस्ताव मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत ने पढा। जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा प्रस्ताव का समर्थन किया। मंडल के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम व मंडल द्वारा किये गये कार्यों के बारे में मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत ने बताया जिला महामंत्री श्याम सुन्दर चौधरी ने केन्द्र सरकार के मोदीजी द्वारा किये कार्यो के बारे में जानकारी दी और मोदीजी को धन्यवाद दिया किसनजी मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी द्वारा प्रदेश में किये कार्यो के बारे में बताया व भजनलाल जी को धन्यवाद दिया।
मंडल मंत्री एडवोकेट-आसकरण मारु ने मंडल की जन समस्याओं के बारे में चर्चा की कार्यसमिति बैठक में मंडल उपाध्यक्ष उपासना जैन चन्द्रसिह राजपुत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत शक्ति केन्द्र संयोजक भैरुरत्न जोशी शिव बन तेजप्रकाश भार्गव बुथ अध्यक्ष कुलवंत सिह आंनद श्रीमाली मनोज कुमार छींपा मुरली पंवार कन्हैया लाल आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।