ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 3 जुलाई। राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास खाजूवाला एवं बीकानेर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
![]() |
| राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के लिए आवेदन आमंत्रित |
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि ऐसे अल्पसंख्यक छात्र जो कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं, पाठ्यक्रमों एवं कोचिंग संस्थानों में अध्यनरत हैं, वे अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://minority.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र मय वांछित दस्तावेज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में डाक द्वारा, ई-मेल आईडी अथवा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा करवा सकते हैं।

