ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। नाबार्ड द्वारा बीकानेर में सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कडी में आज पशु विज्ञान केन्द्र, लूणकरणसर सहित अलग-अलग स्थानो पर 101 सहजन तथा नीम के पौधे लगाने का कार्य किया गया।इस दौरान जिले के अंतिम छोर पर रह रहे आदमी को भी साक्षर बनाने के लिए नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित आरोह फाउंडेशन के माध्यम से पंचायत समितियों के माध्यम से सूचनाओं को अधिक से अधिक पहॅुचानें का प्रयास किया जा रहा है। इसी कडी में आज नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, रमेश ताम्बिया द्वारा लूणकरणसर के हंसेरा ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजन करते हुए सभी को पौधारोपण के साथ-साथ भारत सरकार की पशुधन केसीसी, के साथ किसानों के लिए भंडारण तथा प्रसंस्करण योजनाओं के माध्यम से ब्याज अनुदान तथा पॅूजी अनुदान के बारें में विस्तार से बताया और उन्होंने उपस्थित गणमान्य को सावधनी न रखने के कारण हो रहे फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप अनजान फोन काल तथा बैंक लिंक से सावधान रहने के प्रति जानकारी प्रदान की।
![]() |
| नाबार्ड तथा आरोह फाउंडेशन द्वारा साक्षरता अभियान के साथ पौधारोपण |
सभी को मोबाइल पर आने वाले फ्रॉड कॉल और अनजान शेयर से सावधान रहें ताकि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे । ग्राम पंचायत हंसेरा के अनुरोध पर ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सेवा से न जुडे महिला एवं पुरुषों को बैंक खाते खुलवाने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर बीकानेर केन्द्रीय सहकारी बैंक से मेहंदी हसन द्वारा सहकारी समितियों की सदस्यता ग्रहण कर राज्य सहकारी बैंक के माध्यम से सरकारी योजनाओं से जुडने के बारे में बताते हुए सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के साथ पौधारोपण करते हुए सभी ने कम से कम एक पौधे को गोद लेकर प्रकृति के प्रति अपनी चेतना प्रकट की।

