ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 02 जुलाई 2024। बीकानेर होम्योपैथिक एसोसिएशन की तरफ से गंगाशहर स्थित पुरानी लाईन ओसवाल पंचायती सभागार में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. हैनीमैन की पुण्य तिथि मनायी गई।
![]() |
| बीकानेर होम्योपैथिक एसोसिएशन की तरफ से गंगाशहर स्थित पुरानी लाईन ओसवाल पंचायती सभागार में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. हैनीमैन की पुण्य तिथि मनायी गई। |
पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर होम्योपैथिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एल.एन. शर्मा ने डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया तथा पुष्पांजली अर्जित की।
पूण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 68 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श दिया गया।
अध्यक्ष डॉ. एल. एन. शर्मा ने होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से बताया तथा डॉ. हैनीमैन की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा बताया कि आने वाला समय होम्योपैथी के लिए स्वर्णकाल होगा।
पुण्यतिथि पर पधारे जगदीश गहलोत, नवरतन रांका, निर्मल वैद, कान्तिलाल चौपडा, धर्मचन्द तथा पधारे गणमान्य नागरिकों ने भी डॉ. हैनीमैन को पुष्पांजली अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी।

