चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर शाहिना कोहरी को सम्मान स्वरूप पौधे एवं कुर्सियां भेंट की

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर 1 जुलाई 2024 राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है! चिकित्सा को नोबल पेशे के रूप में जाना जाता है और चिकित्सकों को समाज में भगवान का दर्जा दिया गया है। चिकित्सकों को हमारे समाज का सुपरहीरो भी कहा जाता है, कोरोना महामारी से लेकर किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संकट में डॉक्टर्स समाज के लिए ढाल बनकर खड़े रहे हैं। स्वस्थ समाज में योगदान और राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों का आभार व्यक्त करने और उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से हर साल एक जुलाई के नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 मनाया जाता है। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा आज इंदिरा गांधी नहर परियोजना से संबंध राजकीय डिस्पेंसरी आरसीपी कॉलोनी में डॉक्टर शाहिना कोहरी को डॉक्टर दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन पत्र  के साथ-साथ पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। डिस्पेंसरी के समस्त स्टाफ को तुलसी के पौधे वितरण किए गए।  डिस्पेंसरी में मरीज को बैठने के लिए प्लास्टिक कुर्सियां भी भेंट की गई। कार्यक्रम में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के पंकज  कंसल समाजसेवी प्रकाश सामसुखा संस्था के संस्थापक दिलीप कुमार गुप्ता बद्रीनारायण उपस्थित रहे। राजकीय डिस्पेंसरी के स्टाफ शिवजी प्रजापत सावित्री जी मंजू कंवर  सुलोचना जी सत्यनारायण जी उपस्थित रहे। डॉक्टर शाहिना कोहरी  ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया। बीछवाल स्थित स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पीके सरीन का भी डॉक्टर्स डे पर अभिनंदन किया गया और उन्हें शुभकामनाओं के सहित एक पौधा भेंट किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्य  पंकज कंसल और दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे।

चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर शाहिना कोहरी का सम्मान पौधे एवं कुर्सियां भेंट
चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर शाहिना कोहरी को सम्मान स्वरूप पौधे एवं कुर्सियां भेंट की


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.