एडिटर एसोसिएशन ने किया प्रभारी सचिव जैन का अभिनंदन, न्यूज पोर्टल के संपादकों से किया संवाद

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन का अभिनंदन किया। 

संगठन अध्यक्ष आनंद आचार्य ने बताया कि श्री जैन द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, स्पर्श अभियान, गुड टच बैड टच जैसे जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके बेहतर परिणाम आ रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रभारी सचिव का अभिनंदन किया गया।

एडिटर एसोसिएशन ने किया प्रभारी सचिव जैन का अभिनंदन, न्यूज पोर्टल के संपादकों से किया संवाद
एडिटर एसोसिएशन ने किया प्रभारी सचिव जैन का अभिनंदन, न्यूज पोर्टल के संपादकों से किया संवाद

संरक्षक नीरज जोशी ने संगठन के बारे में बताया। सचिव विनय थानवी ने कहा कि न्यूज पोर्टल्स के प्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

इस दौरान जैन ने डिजिटल पत्रकारिता विषय पर अपनी बात रखी। जैन ने कहा कि आने वाला समय डिजिटल मीडिया का होगा। उन्होंने इसकी उपादेयता और आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। 

इस दौरान बुलेटिन एडिटर डॉ. मुदिता पोपली, राजीव जोशी, साहिल पठान, रामरतन मोदी, मनोज व्यास, विजय कपूर तथा सतवीर बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने दी बधाई

एडिटर एसोसिएशन के प्रतिनिधि जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि से भी मिले। इस दौरान अध्यक्ष आनंद आचार्य ने संगठन के गठन के उद्देश्यों के बारे में बताया। जिला कलक्टर ने संगठन गठन की बधाई दी और पत्रकारिता के मूल्यों पर खरे उतरने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.