रम्मतों और फाग उत्सवों के दौरान रहे साफ सफाई और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, विधायक श्री व्यास ने नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र

 ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने होली के दौरान शहरी परकोटे में होने वाले रम्मतों, फागणिया फुटबॉल तथा हर्षों-व्यासों के डोलची खेल सहित विभिन्न मंदिरों में होने वाले फाग उत्सवों के दौरान साफ-सफाई तथा अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था करने के लिए नगर निगम आयुक्त को पत्र प्रेषित किया है।

रम्मतों और फाग उत्सवों के दौरान रहे साफ सफाई और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, विधायक श्री व्यास ने नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र
रम्मतों और फाग उत्सवों के दौरान रहे साफ सफाई और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, विधायक श्री व्यास ने नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र

विधायक ने बताया कि होलाष्टक की शुरुआत के साथ शहरी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें थंब पूजन, रम्मतें, चंग और फाग महोत्सव जैसे आयोजन शामिल हैं। इनके अलावा हर्ष और व्यास जाति का परंपरागत डोलची मार खेल और फागनिया फुटबाल भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इनमें बीकानेर शहर के अलावा और देशभर के विभिन्न शहरों में रहने वाले प्रवासी लोगों की भागीदारी भी रहेगी। इसके मध्यनजर उन्होंने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने बीकानेर इलेक्ट्रिकल सप्लाई लिमिटेड के अधिकारियों को पत्र भेजते हुए रम्मतों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी कहा है। विधायक ने कहा कि बीकानेर की होली देशभर में विशेष पहचान रखती है। यहां के लोग यह त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना सकें, इसके मद्देनजर प्रशासन स्तर पर सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रखी जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.