बीकानेर में गोचर भूमि पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के आह्वान पर हुआ वृक्षारोपण, होमगार्ड के 250 जवानों ने भी लिया भाग

ट्रिपल एस ओ न्यूज़ :- 

बीकानेर में गोचर भूमि पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के आह्वान पर हुआ वृक्षारोपण, होमगार्ड के 250 जवानों ने भी लिया भाग। बीकानेर में बीते कई वर्षों से खुली पड़ी गोचर भूमि को कब्जा धारियों से बचाने के लिए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी व गो सेवक बिर्जरतन किराडू के प्रयासों से दीवार बन रही है। शनिवार को पूर्व मंत्री भाटी के आह्वान पर गोचर भूमि में गो सेवक व होमगार्ड ने मिलकर खेजड़ी के वृक्ष लगाए।  इसमें लगभग 2500 खेजड़ी के वृक्ष व अन्य पौधे भी लगाए गए। भाटी जी ने बताया कि बरसात के बाद सेवण घास के हजारों पौधों का रोपण किया जाए। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, देवकिशन चांडक, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, नरेश चुग,  युधिष्ठिर सिंह भाटी, रामकिशन आचार्य सहित सैकड़ों गो प्रेमी इस पुनीत कार्य में शामिल हुए तथा होमगार्ड के 250 जवानों ने भी उत्साह दिखाया। 

बीकानेर में गोचर भूमि पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के आह्वान पर हुआ वृक्षारोपण, होमगार्ड के 250 जवानों ने भी लिया भाग
बीकानेर में गोचर भूमि पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के आह्वान पर हुआ वृक्षारोपण, होमगार्ड के 250 जवानों ने भी लिया भाग


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.