ट्रिपल एस ओ न्यूज़ , बीकानेर। जीव रक्षा संस्था बीकानेर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। अध्यक्ष मोखम राम जी धारणीय के नेतृत्व में टीम बनाई गई ,तथा बीकानेर में जगह-जगह पौधारोपण किया गया। मोखम राम जी धारणीय ने बताया कि वातावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्ष है जो भागीदारी निभा सकते हैं। मानव समाज को यह संकल्प लेना चाहिए कि वृक्षारोपण करें तथा बड़ा होने तक पौधा की देखभाल करें। पेड़ों को काटने से बचें और वन्य प्राणियों की भी बचाएं। वृक्ष छाया के साथ-साथ ऑक्सीजन व शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं।
![]() |
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जीव रक्षा संस्था बीकानेर द्वारा पौधारोपण किया गया |