ट्रिपल एस ओ न्यूज़ , बीकानेर
नई दिल्ली के भारतीय बाजारों में बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 675 रुपये प्रति 10 ग्राम की की बढ़त हुई है। वहीं ,चांदी के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक किलोग्राम चांदी के दाम में 1280 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,494 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी मंगलवार को 61,216 रुपये प्रति किलो पर थी। जानकारों के अनुसार , अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के कारण भारत में भी सोना-चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है।
![]() |
सोने और चांदी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी |