![]() |
लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव |
ट्रिपल एस ओ न्यूज़ ,नई दिल्ली: लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना द्वारा यह जानकारी दी गई है। वहीं इस झड़प में चीनी सेना का भी खासा नुकसान हुआ है, जाकारी के अनुसार चीनी सेना के भी 5 जवान इस झड़प में मारे गए हैं और ११ घायल हो गए है। लद्दाख इलाके में यह 1962 के बाद ऐसा पहला मौका है जब सैनिक शहीद हुए हैं। वहीं मिल रही है जानकारी के बाद इस घटना के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक जारी है।