बीकानेर के चहुंमुखी विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए 'बीकानेर विकास मंच' का गठन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। शहर के चहुंमुखी विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शहर के प्रबुद्ध एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा आज 'बीकानेर विकास मंच' का गठन किया गया। इस संबंध में रविवार को रतन बिहारी पार्क स्थित मोहता भवन में नागरिकों की प्रथम बैठक आयोजित हुई।

बीकानेर के चहुंमुखी विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए 'बीकानेर विकास मंच' का गठन
बीकानेर के चहुंमुखी विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए 'बीकानेर विकास मंच' का गठन


बैठक की अध्यक्षता नरसिंग भाटी ने की, जबकि शुभारंभ रामभक्त नवीन गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।

मंच के गठन की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने सर्वसम्मति से मुकेश जोशी को संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा करने के लिए अधिकृत किया। मुकेश जोशी ने सभी उपस्थित नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विजय कोचर को 'बीकानेर विकास मंच' का संयोजक और सूरजमाल सिंह नीमराणा को समन्वयक घोषित किया। उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि (तालियों) के साथ इस निर्णय का स्वागत किया।

इसके साथ ही बैठक में एक संचालन समिति बनाने का भी निर्णय लिया गया, जिसका प्रमुख समाजसेवी संतोष बांठिया को बनाया गया है। उन्हें संस्था के विधिवत पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करवाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

विचार-विमर्श सत्र में लक्ष्मण मोदी, संजय गोस्वामी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश जोशी, बलदेव दास भादानी, शशांक गंगल, ममता सिंह, माया भाटी, रामेश्वर सोनी, साधक त्रिलोक सिंह चौहान और राजेश आचार्य सहित अन्य वक्ताओं ने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। अंत में समन्वयक सूरजमाल सिंह नीमराणा ने सभी आगंतुक नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

उपस्थित प्रमुख नागरिक: इस प्रथम बैठक में विजय कोचर, सूरजमाल सिंह नीमराणा, नरसिंग भाटी, जितेंद्र सिंह सोलंकी (खींवसर), राजेंद्र कुमार रामपुरिया, प्रेम सिंह राठौड़, शिवदयाल उपाध्याय, हरि सिंह भाटी, आनंद कुमार जोशी, मानक चंद सुथार, राकेश पाल (करणी नगर), अमित सिंह परिहार, रासबिहारी जोशी, नवीन गोस्वामी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश जोशी, लक्ष्मण मोदी, संजय गोस्वामी, बलदेव दास भादानी, कैलाश सोनी, प्रवीण श्यामसुखा, कौशल्या सुथार, दीपक कुमार माहेश्वरी, शशांक गंगल, प्रदीप महर्षि, भवानी शंकर सुथार, जसोदा खत्री, त्रिलोक सिंह चौहान, श्याम सुंदर पारीक, राजेश कुमार आचार्य, रामेश्वर सोनी, ममता सिंह और माया भाटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.