डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकार हितों को मजबूती देगा एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, बीकानेर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार, 15 नवंबर को स्थानीय बल्ले बल्ले रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। संगठन के अध्यक्ष मनोज व्यास एवं सचिव उमेश पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।

डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकार हितों को मजबूती देगा एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स
डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकार हितों को मजबूती देगा एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स


सहकारिता विभाग में हुआ संगठन का पंजीकरण समारोह को संबोधित करते हुए सचिव उमेश पुरोहित ने जानकारी दी कि संगठन का विधिवत पंजीकरण सहकारिता विभाग के अंतर्गत करवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्थागत स्वरूप मिलने के बाद अब संगठन के माध्यम से डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों को अधिक प्रभावी एवं संगठित ढंग से उठाया जा सकेगा। इससे पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके त्वरित समाधान के प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी।

डिजिटल पत्रकारिता की साख और जनसरोकार प्राथमिकता अध्यक्ष मनोज व्यास ने कहा कि एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर में डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और साख को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना, आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और नागरिकों को तथ्यपरक एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना डिजिटल मीडिया की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि डिजिटल पत्रकारिता ने समाचारों तक आमजन की पहुंच को बेहद सहज बनाया है, जिससे शहर के साथ-साथ मोहल्लों और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज को भी व्यापक मंच मिल रहा है। वक्ताओं ने जोर दिया कि इस माध्यम की वास्तविक ताकत त्वरित सूचना के साथ-साथ तथ्यों की सटीक पुष्टि, संतुलित प्रस्तुति और सामाजिक जिम्मेदारी में निहित है। जिम्मेदार समाचार पोर्टल जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हुए सकारात्मक बदलाव में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

ये रहे उपस्थित समारोह में अध्यक्ष मनोज व्यास, सचिव उमेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष प्रकाश सामसुखा, संस्थापक सचिव विनय थानवी, योगेश खत्री, सतवीर विश्नोई, राजेन्द्र कुमार छाँगाणी, मूलचंद रामावत, सुमेस्ता बिश्नोई एवं सुमित बिश्नोई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.