वंदे मातरम् शिविर में बीकानेर की पूनम ने बढ़ाया आत्मविश्वास

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। देहरादून में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित वंदे मातरम् युवा शिविर में राजस्थान के बीकानेर की पूनम ने भाग लिया। सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के सौजन्य से बीकानेर की करनी कन्या छात्रावास की बालिका पूनम कंवर राठौड़ के साथ "माई भारत" देहरादून एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छह राज्यों के युवाओं ने हिस्सा लिया।

वंदे मातरम् शिविर में बीकानेर की पूनम ने बढ़ाया आत्मविश्वास
वंदे मातरम् शिविर में बीकानेर की पूनम ने बढ़ाया आत्मविश्वास


शिविर में प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से संवाद, योग, भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) भ्रमण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसी गतिविधियों ने युवाओं को नई सीख दी। पूनम ने बताया कि IMA का भ्रमण उनके लिए विशेष अनुभव रहा, जहां उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का महत्व करीब से समझा।

विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ संवाद ने उन्हें भारत की सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर दिया। वहीं, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका सार्वजनिक मंच पर बोलने का संकोच दूर हुआ और आत्मविश्वास बढ़ा।

पूनम ने कहा कि यह शिविर उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीख, मित्रता, आत्मविश्वास और राष्ट्र की विविधता को समझने की प्रेरणादायी यात्रा रहा। उन्होंने MY भारत कांगड़ा, MY भारत राजस्थान बीकानेर, MY भारत देहरादून एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का आभार जताया।

इस शिविर में नागौर की गजराज कंवर चौहान एवं करनी कन्या छात्रावास की प्रभारी डॉ सरोज राठौड़ ने प्रोत्साहित किया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.