नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 104 किलो 380 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर/नाल। नाल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 4 किलो 380 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में राजूदास निवासी श्रीरामसर, छोटा रानीसर बास, गंगाशहर को गिरफ्तार किया है।

नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 104 किलो 380 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 104 किलो 380 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त कैंफर गाड़ी को भी जब्त किया गया है। कार्रवाई देर रात बच्छासर रोही स्थित खेत में की गई।


यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह एवं सीओ प्रहलादराय के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दी।

कार्रवाई में एएसआई सुभाष, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल पवन एवं दिनेश शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.