ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। नेताजी सुभाष कला मंडल रामपुरा बस्ती द्वारा लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित श्याम वाटिका पार्क, सुभाषपुरा में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ और रानी कैकेयी के संवाद का मार्मिक मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
![]() |
| रामलीला में कैकेयी ने मांगे दो वचन: भरत को राज और राम को 14 वर्ष का वनवास, भावुक हुए दर्शक |
लीला के दौरान दर्शाया गया कि रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो पुराने वचनों की मांग की, जिसमें भरत को अयोध्या का राजतिलक और भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास शामिल था। कैकेयी के इन वचनों को सुनकर राजा दशरथ अत्यंत व्यथित हो गए। उन्होंने कैकेयी को समझाने का भरसक प्रयास किया, किंतु वे अपनी मांग पर अडिग रहीं। वहीं, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने पिता के वचनों की लाज रखने हेतु सहर्ष वनगमन स्वीकार किया। इस प्रसंग के माध्यम से त्याग, पितृभक्ति और सत्यनिष्ठा का संदेश दिया गया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की।
अतिथियों का रहा सानिध्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोसेवी एवं समाजसेवी श्री देवकिसन चांडक (देव श्री), समाजसेवी श्रीमती इंदु वर्मा, वार्ड नंबर 2 के पार्षद दीपक व्यास, रेखा देवी तथा मंजू रावत उपस्थित रहे। अतिथियों का मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया।
मंडल के प्रचार मंत्री प्रेम नाथ योगी ने बताया कि आयोजन में जगदीश शर्मा, संजीव पाराशर, डी. के. बोबरवल, राहुल साड़ीवाल (राहुल इवेंट मैनेजमेंट), जितेन्द्र सिंह (दक्षु डीजे साउंड), हितेश्वर सिंह, मोहसीन खान, लीलाधर तंवर, हरिशंकर सारस्वत, गोविन्द सोनी, मनीष अरोड़ा, अमन, अक्षय, ललित, जय यादव, विजय सैन, ओम जी, अशोक, राजू, बंटी, विष्णु और अमित साड़ीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं कलाकार उपस्थित रहे।

