संडे स्पोर्ट्स लैब में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी दिखाया फिटनेस का उत्साह, दुनिशा को मिला 1100 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित संडे स्पोर्ट्स लैब में रविवार को बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी फिटनेस गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत मां करणी के जयकारों के साथ हुई। इसके बाद जुंबा डांस, बॉडी बैलेंसिंग और बॉल बैलेंसिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को फिटनेस का संदेश दिया गया।

संडे स्पोर्ट्स लैब में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी दिखाया फिटनेस का उत्साह, दुनिशा को मिला 1100 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार
संडे स्पोर्ट्स लैब में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी दिखाया फिटनेस का उत्साह, दुनिशा को मिला 1100 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार


कार्यक्रम में कोरियोग्राफर मनीष जी और अभिभावक मनोज जी ने बच्चों के साथ जुंबा डांस करवाया। इस दौरान अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बॉल बैलेंसिंग और बॉडी बैलेंसिंग खेलों में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से संतुलन, एकाग्रता, समन्वय और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा दिया गया।


खेल गतिविधियों का संचालन निशा, रुद्राक्ष, हिताशा, साक्षी, प्रेक्षा, कोमल, ऋषिता, महावीर और यश ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि अब बच्चों के साथ अभिभावक और वरिष्ठ नागरिक भी फिटनेस एवं खेल गतिविधियों की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जो स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम है।

संडे स्पोर्ट्स लैब के पिछले कार्यक्रमों में बच्चों की नियमितता, अनुशासन और गतिविधियों में प्रदर्शन का आकलन करते हुए दुनिशा को 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह पुरस्कार दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर लिम्बा एवं निदेशक निशा लिम्बा की ओर से दिया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर लिम्बा ने कहा कि बच्चों में अनुशासन, नियमितता और खेल के प्रति रुचि विकसित करना जरूरी है। सही प्रोत्साहन मिलने से बच्चे अपनी प्रतिभा को पहचान सकते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

निदेशक निशा लिम्बा ने कहा कि दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल के मैदान से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर देना है। उन्होंने कहा कि जो भी बच्चा आगे बढ़ना चाहता है, उसकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उसे सही दिशा देने के लिए डीएसएफ हमेशा तत्पर है।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने, उन्हें मोबाइल से दूर रखकर खेल, व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और स्वस्थ गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि रिस्टार्ट जिमनास्टिक्स एकेडमी भी इस पहल में निरंतर सहयोग कर रही है। डीएसएफ का प्रयास है कि बच्चों के साथ उनके परिवार भी फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और खेल के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.