ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। युवतियों में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के प्रति समय रहते जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जेएनवी कॉलोनी, शिवाजी पार्क स्थित शिक्षण संस्थान में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे विशेष सत्र होगा।
![]() |
| नीट छात्राओं के लिए कैंसर जागरूकता का विशेष सत्र 11 अक्टूबर को |
स्नेहलता व्यास मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य तुलसी कैंसर अनुसंधान केंद्र एवं हॉस्पिटल के सहायक आचार्य डॉ. पंकज टांटिया नीट अध्ययनरत छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। यह जागरूकता सत्र जॉनी साधवानी, जगदीश सेवग और शांतनु मिश्रा द्वारा पढ़ाई जा रही छात्राओं के लिए विशेष रूप से रखा गया है। ट्रस्ट से जुड़े विनय थानवी के अनुरोध पर डॉ. टांटिया की सहमति से यह पहल संभव हुई।
सत्र में प्रारंभिक संकेत, जोखिम कारक, समय पर जांच का महत्व और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी तथा छात्राओं के प्रश्नों का समाधान भी किया जाएगा। डॉ. टांटिया ने कहा कि कम उम्र से जागरूकता और समय पर जांच गंभीर जोखिम को कम कर सकती है। विनय थानवी ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए जरूरी है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

