श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक संपन्न, आगामी नवरात्रि भंडारे की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 11 अक्टूबर 2026। श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रघुनाथ सर वेल कुएं के पास, श्री जय गोपाल जोशी के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री जुगल किशोर जोशी ने की, जबकि संचालन सचिव श्री रमेश लाल बीस्सा द्वारा किया गया।

श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक संपन्न, आगामी नवरात्रि भंडारे की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक संपन्न, आगामी नवरात्रि भंडारे की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप


बैठक में आगामी नवरात्रि मेले के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल भंडारे की रूपरेखा तय की गई। समिति के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर जोशी ने भंडारे में बनने वाले प्रसाद और आवश्यक राशन सामग्री की विस्तृत सूची प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से अंतिम रूप दिया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष द्वारा विगत वर्षों 2025 एवं 2026 के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा सदन के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

समिति सदस्य श्री जय गोपाल जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं के लिए व्यापक स्तर पर सेवा कार्य किए जाएंगे। इसके अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से देर रात्रि तक निःशुल्क चाय सेवा अनवरत जारी रहेगी। साथ ही, छोटे बच्चों के लिए निःशुल्क गर्म दूध की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस आयोजन को और अधिक भव्य स्तर पर संचालित करने की योजना है।

ये रहे उपस्थित: बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य सर्वश्री जय गोपाल जोशी, आनंद माली, आनंद जोशी, बजरंग कालवानी, नारायण, राकेश, बलदेव जोशी, गोपाल व्यास, गोपाल आचार्य, किशन माली, कृष्ण पवार, राजकुमार व्यास सहित कई गणमान्य सदस्य एवं सेवादार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.