ट्रिपल एस ओ न्यूज, कोटा। एन.आई.एस. खेल प्रशिक्षक संघ, शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष श्री माधोसिंह की अध्यक्षता में कोटा संभाग स्तर पर शारीरिक शिक्षक डिप्लोमाधारी कोच की संभागीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
![]() |
| कोटा संभाग में डिप्लोमाधारी कोच कार्यकारिणी का गठन, दयाल सिंह बने अध्यक्ष |
दिनांक 30 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित बैठक में डिप्लोमाधारी कोचों की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में खेल प्रशिक्षकों के हितों, संगठन को मजबूत करने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
नवनिर्मित कार्यकारिणी में दयाल सिंह को अध्यक्ष, विनोद कुमार खरनीवाल को सभाध्यक्ष, उज्जवल शर्मा को महामंत्री, दिनेश पाठक को कोषाध्यक्ष, मनीष पारीक को उपाध्यक्ष, दीपक बघेल को मंत्री, मृगेन्द्र सिंह चावड़ा को सहसचिव तथा सुनीता कुमारी को महिला मंत्री नियुक्त किया गया।
इसके अलावा विजय कुमार को उपसभाध्यक्ष, वीरेन्द्र चौधन को संगठन एवं प्रचार मंत्री, लोकेन्द्र सिंह को वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हंसराज खोईवाल, नरेन्द्र सिंह एवं राजपाल नेहरा को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी के गठन पर संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार नायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष भवानी शंकर समी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने और डिप्लोमाधारी कोचों के हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री माधोसिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।

