डॉ. सुरेंद्र सिंह

डॉ सुरेंद्र सिंह - वार्ड 13

महिपाल सिंह मकराना का बड़ा ऐलान: BJP-कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील, UGC रोलबैक को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 1 सितंबर। नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बीकानेर में प्रेस वार्ता कर UGC को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस के बहिष्कार का आह्वान किया।

महिपाल सिंह मकराना का बड़ा ऐलान: BJP-कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील, UGC रोलबैक को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
महिपाल सिंह मकराना का बड़ा ऐलान: BJP-कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील, UGC रोलबैक को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

मकराना ने कहा कि जयपुर में आयोजित रैली के दौरान महिलाओं पर वॉटर कैन चलाकर और लाठीचार्ज कर आंदोलन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन UGC रोलबैक की मांग को लेकर उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इस पर ठोस कदम नहीं उठाती।

उन्होंने कहा कि इस बार नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को वोट नहीं दिया जाएगा। मकराना के अनुसार, कांग्रेस सवर्ण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करती है, जबकि भाजपा यह मानती है कि सवर्ण मतदाता उसके साथ ही रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में दोनों दलों का बहिष्कार कर समाज अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराएगा।

मकराना ने चेतावनी देते हुए कहा कि UGC के मुद्दे पर सरकार ने समय रहते निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक होगा। उन्होंने कहा कि जयपुर रैली में भगवान परशुराम और मां भगवती की शपथ लेकर UGC का विरोध जताया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि UGC के माध्यम से उन जातियों के बीच मतभेद पैदा किए जा रहे हैं, जिनके साथ सवर्ण समाज लंबे समय से सामाजिक रूप से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में वोट की ताकत के जरिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को जवाब दिया जाएगा।

मकराना ने अपनी पदयात्रा को लेकर किए गए कथित उपहास पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा को लेकर आंदोलन का मजाक उड़ाया गया, जबकि देश में कई बड़े आंदोलनों में पदयात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि जयपुर और हरियाणा की रैलियों में समाज ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। यदि केंद्र सरकार UGC के मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाती है तो विरोध लगातार तेज होता जाएगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ता का संचालन प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.