ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 1 सितंबर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि विभाग ने दो मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।
![]() |
| बीकानेर में 2 मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई, 10 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित |
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि आडसर पुरोहितान स्थित जगदम्बा मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा कोलासर स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 15 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक निलंबित रहेंगे।
विभाग की जांच में सामने आई अनियमितताओं के बाद यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर्स में नियमों के पालन को लेकर निगरानी जारी रखने की बात कही है।

