ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” अभियान को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह पहल शहर के हर वर्ग तक पहुंचती दिखाई दे रही है, जिससे आयोजन एक सामाजिक आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
![]() |
| बीकानेर में “रिश्तों की राह” को मिल रहा जनसमर्थन, हर वर्ग की बढ़ती भागीदारी |
किन्नर समाज की गुरु मां मुस्कान बाईसा ने आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया और इसे समाज में प्रेम, सौहार्द व एकता बढ़ाने वाला सराहनीय प्रयास बताया। वहीं संभागीय आयुक्त ने भी पोस्टर जारी कर अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन से जुड़ने की अपील की।
![]() |
बीकानेर में “रिश्तों की राह” को मिल रहा जनसमर्थन, हर वर्ग की बढ़ती भागीदारी |
ओलंपिया हेल्थ क्लब के 21 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की टीम का सम्मान किया गया। इस दौरान जिम ट्रेनर्स ने अपने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति दी। टाइगर यूनियन के अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह भाटी ने भी अपनी टीम के साथ शामिल होने का भरोसा दिलाया।
![]() |
बीकानेर में “रिश्तों की राह” को मिल रहा जनसमर्थन, हर वर्ग की बढ़ती भागीदारी |
लालगढ़ स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सिंह शेखावत ने टीम के साथ पोस्टर विमोचन कर आयोजन में सहभागिता का आह्वान किया। वहीं रीस्टार्ट जिमनास्टिक्स अकादमी ने बच्चों की टीम के साथ जिमनास्टिक प्रस्तुतियों के जरिए कार्यक्रम को आकर्षक बनाने की पहल की है।
सहयोगियों का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है। सेठ तोलाराम बाफना अकादमी इस मुहिम से जुड़ी है, जबकि राजाराम धारणियाँ ऑटोमोबाइल्स और केपीजी फिजियोथेरेपी ग्रुप पहले ही समर्थन दे चुके हैं।
दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा के अनुसार यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर जी ने भी शहरवासियों से परिवार सहित भाग लेने की अपील की।
15 मई को भ्रमण पथ, बीकानेर में होने वाला यह आयोजन अब शहर में एकता, परिवार और फिटनेस का मजबूत संदेश देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।



