ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर (मेडिकल कॉलेज चौराहा) पर वंदे मातरम टीम द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा पंछियों के लिए 21 परिंडे भी लगाए।
![]() |
| डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि, 21 परिंडे लगाए गए और 20 कुर्सियां भेंट |
कार्यक्रम में मंदिर प्रन्यास के प्रमुख ओमप्रकाश सोनगरा ने कहा कि आज देश उनके सपनों के भारत की ओर अग्रसर है। वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने जानकारी दी कि अगले महीने इसी स्थल पर बीकानेर के शहीद अमरचंद बांठिया की पुण्यतिथि पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर महेंद्र जोशी, मुकेश जोशी और डॉ. रामदयाल भाटी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को डॉ. मुखर्जी के विचारों को समर्पित बताया।
कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम टीम द्वारा स्थल पर 20 कुर्सियां भी भेंट की गईं। इस दौरान ओमप्रकाश सोनगरा, विजय कोचर, मुकेश जोशी, डॉ. रामदयाल भाटी, महेंद्र जोशी, मनीष खत्री, सुमित्रा सेन, जसौदा खत्री और मालचंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

