बीकानेर में निशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर 10 से 17 मई तक

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। शहर में स्वास्थ्य जागरूकता और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से श्री मोहता चिकित्सालय ट्रस्ट एवं जय भगवान एक्यूप्रेशर सर्विस (अंतर्राष्ट्रीय), मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

बीकानेर में निशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर 10 से 17 मई तक
बीकानेर में निशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर 10 से 17 मई तक


ट्रस्ट के उत्पाद प्रबंधक श्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि यह शिविर 8 दिवसीय (50 घंटे) का होगा, जिसमें प्रतिभागियों को एक्यूप्रेशर, सुजोक थेरेपी एवं विभिन्न वैकल्पिक चिकित्सा विधियों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण शिविर 10 मई से 17 मई 2026 (रविवार से रविवार) तक मोती भवन, श्री मोहता धर्मशाला, स्टेशन रोड, बीकानेर में आयोजित होगा।

इस शिविर में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी श्री मोहता चिकित्सालय ट्रस्ट, स्टेशन रोड, बीकानेर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

यह शिविर आमजन को सरल एवं प्रभावी स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे लोग स्वयं एवं अपने परिवार की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में सक्षम बन सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.