राम नाम जाप, हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 2 अप्रैल। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 30 मिनट के राम नाम जाप और हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद रूद्र हनुमान जी को फल एवं मिठाई का भोग अर्पित कर संगत में प्रसाद वितरित किया गया।

राम नाम जाप, हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
राम नाम जाप, हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद


इस अवसर पर श्री गुरु अर्जुन दास जी ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए राम भक्ति का महत्व बताया। अपने आशीर्वचन में उन्होंने कहा कि प्रभु राम की सेवा में ही परम आनंद है और हनुमान जी का जीवन भक्ति और समर्पण का सर्वोत्तम उदाहरण है।

पब्लिक पार्क परिसर में भी श्रद्धालुओं के लिए फल एवं प्रसाद वितरण किया गया। सेवा कार्यों में अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, वसंत किराडू, हिमांशु किराडू, वैभव, हिमांशी और मयंक सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.