बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र देओल को भावभीनी श्रद्धांजलि

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर संभाग कार्यालय में भाजपा बीकानेर शहर द्वारा बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद एवं प्रख्यात अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके संसदीय कार्यकाल, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं उनके सरल, मिलनसार व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र देओल को भावभीनी श्रद्धांजलि
बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र देओल को भावभीनी श्रद्धांजलि


श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।


जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि

“स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल जी केवल एक सफल अभिनेता और सांसद ही नहीं थे, बल्कि वे सादगी, संवेदनशीलता और आमजन से सीधे जुड़ाव के प्रतीक थे। उनके व्यवहार में कोई बनावट नहीं थी, वे हर व्यक्ति से आत्मीयता से मिलते थे। उनके कार्य और व्यक्तित्व सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।”

बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र देओल को भावभीनी श्रद्धांजलि
बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र देओल को भावभीनी श्रद्धांजलि


मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल के निजी सचिव रहे कमल व्यास एवं जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार ने संयुक्त रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र देओल का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण था। उन्होंने कहा कि बचपन से ही संघर्ष करते हुए फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना और फिर राजनीति में आकर पूरी ईमानदारी से जनसेवा करना, उनका अद्वितीय व्यक्तित्व दर्शाता है। सांसद रहते हुए उन्होंने बीकानेर के विकास, सड़क, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। लोकप्रियता के शिखर पर रहते हुए भी उनमें कभी अहंकार नहीं आया और वे हमेशा आमजन से सीधे जुड़े रहे। उनके विचार, कार्यशैली और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

सभा का संचालन श्याम सिंह हाड़ला ने किया ।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, सोहन प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, रामचंद्र सोनी, दुष्यंत तंवर, रघुवीर कुमावत, रामकुमार व्यास, संपत पारीक, सोहन चांवरिया, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, मुकेश सैनी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, देवरूप सिंह, अशोक मीणा, सांगीलाल गहलोत, हिमांशु टाक, जे.पी. व्यास, राजा सेवग, अजय खत्री, अनूप गहलोत, पुनीत शर्मा, केशव पारीक, ताराचंद गहलोत, सी आर चौधरी, भारती अरोड़ा, रमजान अब्बासी, संतोष आचार्य, मुकेश बन, हरीश भोजक, अशोक तिवाड़ी, गिरधारी सिंह, राजकुमार पारीक, राजा हसन, गजेन्द्र सिंह भाटी, अमर वर्मा, राजकुमार जीनगर, गंगादयाल खत्री, खेमंद्र जीनगर, राधा खत्री, चांद शेखावत, संगीता शेखावत, जसवंत सिंह सोलंकी, अरुण कुमार सोलंकी, राजकुमार मारु, धीरज पंडित, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीयो ने स्वर्गीय सासंद धर्मेंद्र से जुड़े अपने किस्से साझा किए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.