संविधान दिवस पर बी. आर. अम्बेडकर युवा संगठन की पहल, विभिन्न संस्थानों को भेंट की संविधान की प्रतियां

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल (बीकानेर)। 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर बी. आर. अम्बेडकर युवा संगठन, नाल की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। संगठन के युवाओं ने अम्बेडकर भवन नाल, नाल एयरपोर्ट (बीकानेर) एवं पुलिस थाना नाल में भारतीय संविधान की प्रतियां भेंट कर संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया।

संविधान दिवस पर बी. आर. अम्बेडकर युवा संगठन की पहल, विभिन्न संस्थानों को भेंट की संविधान की प्रतियां
संविधान दिवस पर बी. आर. अम्बेडकर युवा संगठन की पहल, विभिन्न संस्थानों को भेंट की संविधान की प्रतियां


इस पहल का उद्देश्य आमजन एवं युवाओं को संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों के प्रति जागरूक करना तथा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में संगठन के सदस्य जगदीश प्रसाद, शिवदयाल, अजय, नवीन, हनुमान राम, महेंद्र, मेघराज, पुखराज, भवानी, अजय व्यास आदि उपस्थित रहे।

युवाओं ने संदेश दिया कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, सम्मान और समानता का आधार है। इसे पढ़ना, समझना और इसके आदर्शों को अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.