अनियमितताएं पाए जाने 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 4 नवम्बर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनियमितताएं पाए जाने 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

अनियमितताएं पाए जाने 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित


अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि बद्री भैरव मंदिर के पास चोपड़ा बाड़ी गंगाशहर स्थित ममता मेडिकोज़ का अनुज्ञापत्र 12 से 15 नवंबर तक 4 दिनों के लिए, बस स्टैण्ड छत्तरगढ़ स्थित भावना मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं करणी  इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बीकाजी मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 12 से 16 नवम्बर तक 5 दिनों के लिए, पलाना स्थित चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 12 से 21 नवम्बर तक 10 दिनों के लिए, सादुल कॉलोनी स्थित जे.डी. मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 से 27 नवंबर तक 12 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.