ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला ने आज राष्ट्रीय संत स्व. श्री लाल बाबा जी के निज निवास पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक कन्या पूजन एवं बटुक भैरव जी की विधिवत पूजा-अर्चना की।
![]() |
| पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने स्व. संत श्री लाल बाबा जी के निवास पर किया कन्या पूजन एवं बटुक भैरव अनुष्ठान |
अनुष्ठान के पश्चात डॉ. कल्ला ने कन्याओं को तिलक लगाकर, चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं बच्चों को प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने संत लाल बाबा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि पूज्य बाबा जी का जीवन सनातन संस्कृति और सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने बीकानेर ही नहीं, अपितु समूचे देश में श्री सियाणा भैरव और सनातन धर्म की आध्यात्मिक चेतना का परचम लहराया। उनके द्वारा दिखाए गए सेवा, त्याग और भक्ति के मार्ग का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
डॉ. कल्ला ने बटुक भैरव जी से प्रार्थना करते हुए देश व प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और विश्व कल्याण की मंगलकामना की।

