पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा: श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में बड़ी संगठनात्मक बैठक

ट्रिपल एस ओ न्यूज, श्रीडूंगरगढ़। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक सक्रियता तेज कर दी है। स्थानीय भाजपा कार्यालय में विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में एक विशाल संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश गौतम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया ने की।

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा: श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में बड़ी संगठनात्मक बैठक
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा: श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में बड़ी संगठनात्मक बैठक


बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार जनसेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। केंद्र एवं राज्य सरकार गाँव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा:

"पंचायत चुनाव केवल एक निर्वाचन नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने का अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी तालमेल और निष्ठा के साथ घर-घर पहुँचे और सरकार की जनहितकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुँचाए।"

बैठक के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना में निहित है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर अभेद्य रणनीति बनाने और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। वहीं देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एक महत्वपूर्ण कड़ी है और सभी को पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी अभियान में जुटना होगा।

प्रमुख जनप्रतिधि व पदाधिकारी रहे उपस्थित बैठक में संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव स्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलानी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, सरपंच पूर्णाराम राणा (मिंगसरिया), पूर्व सरपंच रतन सिंह केऊ, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह, पार्षद रामसिंह राजपुरोहित जागीरदार, दिलीप सिंह, ओम नाई, नानूराम कुचेरिया, जगदीश गुर्जर, मंडल महामंत्री मदन सोनी, संदीप क़ायल, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, मंत्री महेंद्र पारीक, गोपाल प्रजापत, राधे ज्यानी, नंदू गोदारा, गजानंद शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक योगेश सारस्वत, सूरजभान स्वामी, शंकरलाल जोशी, समुंदर सिंह, विनोद कुमार राठी, राजेन्द्र कुमार भाटी, हनुमान प्रजापत, श्याम सुंदर पुरोहित तथा राजकुमार पांडिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने आगामी पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.