ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। राजकीय जिला अस्पताल में कार्यरत अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश सोनी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा 2024 में प्रदेशभर में 14वीं रैंक अर्जित की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन अस्थि रोग विषय में सहायक आचार्य पद पर हुआ है।
![]() |
| अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश सोनी का सहायक आचार्य पद पर चयन |
जिला अस्पताल में मरीजों को अस्थि रोग संबंधी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे डॉ. सोनी के लिए यह सफलता उनके अकादमीक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रदेश स्तर पर 14वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपनी योग्यता का परिचय दिया है।
सहायक आचार्य पद पर चयन से डॉ. सोनी को चिकित्सा सेवा के साथ अध्यापन एवं भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण में योगदान देने का अवसर मिलेगा। उनका चिकित्सकीय अनुभव विद्यार्थियों को अस्थि रोगों की पहचान और उपचार की व्यावहारिक समझ विकसित करने में उपयोगी होगा।

