ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 11 अक्टूबर: आशापुरा चाय सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सेवा को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श कर रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक श्री जय गोपाल जोशी ने की।
![]() |
| शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय, कॉफी व दूध सेवा उपलब्ध कराएगी आशापुरा चाय सेवा समिति |
संरक्षक श्री जय गोपाल जोशी ने बताया कि नवरात्रि मेले के दौरान 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से निःशुल्क चाय और कॉफी की अनवरत व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए दूध की विशेष निःशुल्क व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने आगे जानकारी दी कि मेले के दौरान रात्रि जागरण व भजन संध्या के कार्यक्रमों में भी समिति के सेवादार निरंतर चाय सेवा प्रदान करेंगे।
बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री चिराग जोशी, कोषाध्यक्ष श्री सुमित बिस्सा तथा सचिव श्री मोहित व्यास उपस्थित रहे। इसके अलावा सत्यनारायण गहलोत, शिव शंकर व्यास, संजय पंवार, किशन पंवार, सोमू जोशी एवं गोपाल व्यास सहित समिति के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्यों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और आपसी सहयोग के साथ संचालित करने का संकल्प लिया।

