बीकानेर में गरबा-डांडिया का भव्य उत्सव 'AE HAALO 2.0' 12 अक्टूबर को, 'Laxmi Heritage' में थिरकेंगे कदम

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शहर के गरबा व डांडिया प्रेमियों के लिए एक शानदार और संगीतमय शाम सजने जा रही है। बीकानेरी बावळास (Bikaneri Baawlas) की ओर से आगामी 12 अक्टूबर 2026 को भव्य गरबा नाइट 'AE HAALO 2.0' का आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम कोठारी अस्पताल के पास स्थित Laxmi Heritage में आयोजित होगा।

बीकानेर में गरबा-डांडिया का भव्य उत्सव 'AE HAALO 2.0' 12 अक्टूबर को, 'Laxmi Heritage' में थिरकेंगे कदम
बीकानेर में गरबा-डांडिया का भव्य उत्सव 'AE HAALO 2.0' 12 अक्टूबर को, 'Laxmi Heritage' में थिरकेंगे कदम


आयोजक तुषार मोहता ने बताया कि 'AE HAALO 2.0' को लेकर शहरवासियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा, डांडिया रास, विशेष लाइट व डेकोरेशन के साथ-साथ संगीत का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। पूरे कार्यक्रम में डीजे तोमर (DJ TOMAR) की धुनों पर प्रतिभागी गरबा और डांडिया का आनंद लेंगे। सुरक्षा और सुगम व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में ही प्रवेश दिया जाएगा।

सहयोगी एवं प्रायोजक: कार्यक्रम के पावर्ड बाई पार्टनर SS Imitation हैं। वहीं सह-प्रायोजक (Co-Powered By) के रूप में डॉ. राहुल कुमार राय, डॉ. सोनम और tattvam (Flavoured Dry Fruits) जुड़े हैं।

इसके अलावा Heal And Align Physical Therapy, Aurkho, The Skyline, Amins, Evipanan, House Queen, केशव दमानी व जय दफ्तरी, धर्मा महाराज और मारुति टेंट हाउस (चांडक जी) का प्रायोजक के तौर पर सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर Maru Sangram, SM (Strive Media) और KS MEDIA हैं, जबकि प्रिंट पार्टनर के रूप में K Khushboo (Computer and Printers Since 2006) जुड़े हैं।

पास एवं प्रवेश विवरण: आयोजन में प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था रखी गई है:

  • Stag / Girl: ₹299/-
  • Couple: ₹499/-
  • Group (5 सदस्य, 2 फीमेल अनिवार्य): ₹999/-

पास उपलब्धता केंद्र: इच्छुक प्रतिभागी The Skyline (जस्सूसर गेट), SS Imitation (कोट गेट), Evipanan और Aurkho से ऑफलाइन पास प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी अथवा पास बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 8290942305 (तुषार मोहता) पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.