बीकानेर शॉपिंग मेले में तंबोला की धूम, 50 रुपए में जीतें शानदार इनाम, 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन चलेगा गेम, शाम 5 बजे होगी शुरुआत

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। रोटरी भवन, सादुलगंज में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले बीकानेर शॉपिंग मेला 2026 में खरीदारी, खानपान और मनोरंजन के साथ तंबोला गेम का रोमांच भी देखने को मिलेगा। मेले में 31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर को लगातार तीन दिन तंबोला आयोजित किया जाएगा। गेम प्रतिदिन शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि टिकट लेने का समय शाम 4:40 बजे तक रहेगा। प्रति टिकट 50 रुपए निर्धारित किए गए हैं। 

बीकानेर शॉपिंग मेले में तंबोला की धूम, 50 रुपए में जीतें शानदार इनाम, 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन चलेगा गेम, शाम 5 बजे होगी शुरुआत
बीकानेर शॉपिंग मेले में तंबोला की धूम, 50 रुपए में जीतें शानदार इनाम, 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन चलेगा गेम, शाम 5 बजे होगी शुरुआत


आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागियों को अर्ली 5, टॉप लाइन, मिडिल लाइन, बॉटम लाइन और फुल हाउस जैसी श्रेणियों में इनाम जीतने का अवसर मिलेगा। किसी भी पुरस्कार पर दो से अधिक प्रतिभागियों का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार का दावा अगला नंबर घोषित होने से पहले करना होगा और विजेता को अपना टिकट सत्यापित करवाना होगा। प्रत्येक राउंड के लिए वैध टिकट अनिवार्य होगा तथा आयोजकों का निर्णय अंतिम रहेगा। तंबोला गेम का संचालन स्वेता पित्ती एवं प्रियंका खत्री करेंगी। लोक़राग फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की ओर से आयोजित मेले में श्रीनाथ सॉल्यूशंस टाइटल स्पॉन्सर तथा ड्रीम ल्यूमिना पावर्ड बाय है। आयोजकों ने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन के साथ तंबोला गेम में भाग लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.