दीपावली पर नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने 30 सफाई योद्धाओं को बांटी उपयोगी सामग्री, पार्षदों का किया अभिनंदन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 18 अक्टूबर: दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 'टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन' द्वारा शहर को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मियों और नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दीपावली पर नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने 30 सफाई योद्धाओं को बांटी उपयोगी सामग्री, पार्षदों का किया अभिनंदन
दीपावली पर नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने 30 सफाई योद्धाओं को बांटी उपयोगी सामग्री, पार्षदों का किया अभिनंदन


त्योहार के दौरान सड़कों पर कचरे के बढ़ते दबाव और स्वच्छता कर्मियों के अथक परिश्रम को रेखांकित करते हुए संस्था ने दोनों वार्डों के 30 महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया। सेवा संकल्प के तहत संस्था की ओर से सभी सफाई कर्मियों को जूते, जुराबें तथा राशन सामग्री के रूप में 5-5 किलोग्राम आटा व चावल वितरित किए गए।

इस अवसर पर नगर निगम के वार्ड संख्या 68 के पार्षद शंकर गहलोत तथा वार्ड संख्या 14 की पार्षद श्रीमती किरण देवी भाटी का भी नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी सतपाल कंसल, समता नगर से कल्याण सुथार, सुरेश गोयल, स्वरूप राजपुरोहित, संजय गोदारा और विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सफाई कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में सफाई योद्धाओं का योगदान अतुलनीय है।

आयोजन में फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, प्रकाश सामसुखा, पंकज कंसल, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, कुणाल मित्तल, दिलीप गुप्ता तथा सोशल मीडिया रिपोर्टर साकिर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सफाई कर्मियों का मुंह मीठा करवाकर उनका आभार प्रकट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.