श्रीडूंगरगढ़ में वामपंथ को बड़ा झटका: विधायक ताराचंद सारस्वत के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सुरजनसर के प्रमुख कॉमरेड नेता भाजपा में शामिल

ट्रिपल एस ओ न्यूज, श्रीडूंगरगढ़, 18 अक्टूबर: श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है। क्षेत्र में चल रहे चहुंमुखी विकास कार्यों और जनसेवा के प्रति विधायक श्री ताराचंद सारस्वत की अटूट प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर सुरजनसर गांव के प्रमुख कॉमरेड नेताओं ने वामपंथ का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

श्रीडूंगरगढ़ में वामपंथ को बड़ा झटका: विधायक ताराचंद सारस्वत के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सुरजनसर के प्रमुख कॉमरेड नेता भाजपा में शामिल
श्रीडूंगरगढ़ में वामपंथ को बड़ा झटका: विधायक ताराचंद सारस्वत के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सुरजनसर के प्रमुख कॉमरेड नेता भाजपा में शामिल


आज श्रीडूंगरगढ़ स्थित विधायक जनसेवा केंद्र पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में सुरजनसर के प्रमुख नेता—ओम प्रकाश तर्ड, चुनाराम डूडी, भंवरलाल डूडी, मल्लूराम तर्ड, निराणाराम डूडी एवं हड़मानाराम डूडी ने विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक सारस्वत ने सभी नए सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।

"विकास और जनसमस्याओं का समाधान ही सर्वोच्च प्राथमिकता" — विधायक सारस्वत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास, जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनकी राजनीति का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास ही उन्हें निरंतर कार्य करने की ऊर्जा देता है। विधायक ने नवागत सदस्यों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा क्षेत्र की उन्नति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

नवागत सदस्यों ने जताया विधायक के विजन पर भरोसा भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा करवाए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों और आमजन के प्रति उनकी संवेदनशीलता को देख रहे हैं। इसी विकासवादी सोच और सकारात्मक नेतृत्व से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भंवरलाल सारस्वा, भैराराम सुथार, मुनीराम शर्मा, चुनाराम डूडी, पोकरराम मेघवाल, श्यामलाल मेघवाल, गिरधारी प्रजापत एवं हनुमान डूडी सहित क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.