बीकानेर में नेताजी सुभाष कला मंडल द्वारा भव्य रामलीला 2026 का आयोजन 11 अक्टूबर से

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर: नेताजी सुभाष कला मंडल, लालगढ़ (बीकानेर) के तत्वावधान में वर्ष 2026 की भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित इस धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

बीकानेर में नेताजी सुभाष कला मंडल द्वारा भव्य रामलीला 2026 का आयोजन 11 अक्टूबर से
बीकानेर में नेताजी सुभाष कला मंडल द्वारा भव्य रामलीला 2026 का आयोजन 11 अक्टूबर से


कार्यक्रम का विवरण:

  • आयोजक: नेताजी सुभाष कला मंडल, लालगढ़ (बीकानेर)
  • आयोजन स्थल: श्याम वाटिका, सुभाषपुरा, लालगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने, बीकानेर
  • अवधि: 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026
  • समय: प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से

इस आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों और कला प्रेमियों में भारी उत्साह है। रामपुरा एवं सुभाषपुरा के समस्त क्षेत्रवासियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पधारकर प्रभु श्री राम की लीलाओं का दर्शन करने और धर्मलाभ प्राप्त करने का सादर अनुरोध किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.