ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज रामपुरा बस्ती लालगढ़ वार्ड नंबर 38 में बीकानेर में निकाली गई।
![]() |
हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा, लालगढ़, रामपुरा बस्ती वार्ड नंबर 38 मे निकली गई |
तिरंगे की शान में निकली यह यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रतीक है। हर हाथ में लहराता तिरंगा, हर आंख में चमकता स्वाभिमान और हर स्वर में गूंजता भारत माता की जय — यह दृश्य जनमानस के उत्साह और राष्ट्रीय चेतना का प्रमाण था।
इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर गर्व और एकता का संदेश पूरे विश्व को दें। पूरे वार्ड और रामपुरा बस्ती के सभी साथियों ने रैली में साथ आकर एकता दिखाई
वंदे मातरम्! भारत माता की जय! से गुंजी रामपुरा बस्ती
इस दौरान बजरंग जाखड़ा, सोहन लाल जी मंगलाव, दीपक माहर, धर्मपाल डूडी, विश्वजीत सिंह, लोकेश माली, बंटी गैदर, सुनील भोभरिया, किशोर माहर, राजकुमार कालोड, विकाश झटीवाल, विनोद चतुर्वेदी, राहुल साड़ीवाल आदि सभी युवा साथी सम्मिलित हुए