ट्रिपल एस ओ न्यूज़ , नई दिल्ली। समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल। भारत में आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) का उद्घाटन किया। चेन्नई से अंडमान में समंदर के अंदर 2,300 किलोमीटर सबमरीन ऑप्टिकल केबल बिछाई गई है. इसके लिए भारत ने खुद चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के बीच अंडर-सी केबल लिंक तैयार किया और अब भारत को समुद्र के भीतर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए किसी और देश की जरूरत नहीं है।
![]() |
समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर |