ट्रिपल एस ओ न्यूज़ बीकानेर:- खाजूवाला के छतरगढ़ क्षेत्र में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण आज पानी की टंकी पर चढ़े। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाइश कर के नीचे उतारा और पानी की आपूर्ति का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार छतरगढ़ के वार्ड नंबर 9 में 15 दिन से पानी की समस्या चल रही है। इस समस्या के चलते आज ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया और ग्रामीण पानी की टंकी चढ गए। गर्मी के चलते पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है इसी बात का ग्रामीणों में आक्रोश था। बीकानेर के जलदाय विभाग के कर्मचारियों को बुलाया है छतरगढ़ आने के बाद ही ग्रामीणों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच में वार्ता होगी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.