देव दीपावली एवं गुरु पर्व पर झुग्गी-झोपड़ियों में भोजन, मिठाई व चॉकलेट वितरण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, 24 नवंबर, बीकानेर। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज देव दीपावली एवं श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व (अवतरण दिवस) सेवा कार्य के रूप में मनाया गया।

देव दीपावली एवं गुरु पर्व पर झुग्गी-झोपड़ियों में भोजन, मिठाई व चॉकलेट वितरण
देव दीपावली एवं गुरु पर्व पर झुग्गी-झोपड़ियों में भोजन, मिठाई व चॉकलेट वितरण


इस पावन अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा शहर की झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर जरूरतमंदों को दाल-चावल के पैकेट व मिठाई वितरित की गई, साथ ही बच्चों को चॉकलेट बांटी गई। उपहार और भोजन पाकर बच्चों व स्थानीय निवासियों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी ने सभी को देव दीपावली एवं गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का मूल आधार ‘इक ओंकार’ (ईश्वर एक है) और जीवन के तीन प्रमुख सिद्धांत— नाम जपो, किरत करो और वंड छको (बाँट कर खाओ) हैं। उन्होंने समानता, निःस्वार्थ सेवा, ईमानदारी और मानवीय एकता पर बल दिया। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए इन सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

इस सेवा कार्य में समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, वैभव, हिमांशी, मयंक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.