ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। जेल रोड स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में आयोजित तीन दिवसीय भव्य ‘फेस्टारा नाइट एक्सपो’ रविवार को सम्मान समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एक्सपो के दौरान पंचायत भवन परिसर देर रात 12 बजे तक दर्शकों व ग्राहकों की चहल-पहल से खचाखच भरा रहा। इस अभिनव आयोजन ने समाज में एकजुटता, टीम वर्क और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत संदेश दिया।
![]() |
| श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के युवाओं की पहल को मिली अभूतपूर्व सफलता |
समापन समारोह में शहर विधायक जेठानन्द व्यास, उपमहापौर पंकज गहलोत एवं प्रमुख समाजसेवी रामरतन धारणिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज के युवाओं के इस प्रथम प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे व्यापारिक व सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी ने बताया कि प्रन्यास द्वारा आयोजित इस नाइट एक्सपो ने न केवल समाज को आर्थिक रूप से संबल प्रदान किया, बल्कि युवाओं की संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक एकजुटता को भी एक नया मंच दिया। समाज के वरिष्ठजनों सहित सभी वर्गों ने युवाओं के इस प्रयास का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
आयोजन समिति से जुड़े वीरेन्द्र आर्य सोनी ने बताया कि एक्सपो की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि तीनों दिन ग्राहकों ने भरपूर उत्साह के साथ खरीदारी की। शहर के मध्य में स्थित होने के कारण आमजन को आवागमन में भी काफी सहूलियत रही।
कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का हुआ सम्मान:
समापन समारोह के दौरान आयोजन को सफल बनाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं एवं प्रायोजकों/सहयोगियों को प्रतीक चिह्न व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में भगवतीप्रसाद सोनी, कन्हैयालाल सोनी, अमित सोनी, शुभम सोनी, नीलेश सोनी, गौरव सोनी, शशांक सोनी, माधुरी सोनी, एडवोकेट मनीषा आर्य (सोनी), पृथ्वी सोनी, अरुणा सोनी, सूर्यप्रकाश सोनी, शंकरलाल सोनी, चंदन सोनी, आनन्द सोनी, मनसाराम सोनी, कन्हैयालाल सोनी, राजेंद्र सोनी, इंद्रप्रकाश सोनी एवं सुरेश सोनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सक्रिय व सराहनीय योगदान रहा।
इस आयोजन में एसके ज्वैलर्स, राजाराम धारणिया, मंडोरा क्रिएशन, एस के जैम्स एन्ड जेवेलर्स, पद्मिनी ज्वैल्स, एसएम ज्वैलर्स एंड संस, चंद्रकला ब्रोकिंग, डिवाइन ज्वेलरी, श्री लॉ चैम्बर, सस्ता स्टेशनरी भंडार, मीना ज, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गुवाड़ पंचायत भवन ट्रस्ट, काका बीकानेरी एवं सांगरी प्रमुख सह-सहयोगी रहे

