सीमा सुरक्षा बल कैंपस गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन के साथ विशाल लंगर प्रसाद का आयोजन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन पर्व पर आज सीमा सुरक्षा बल (BSF) कैंपस स्थित गुरुद्वारे में एक विशेष धार्मिक आयोजन किया गया।

सीमा सुरक्षा बल कैंपस गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन के साथ विशाल लंगर प्रसाद का आयोजन
सीमा सुरक्षा बल कैंपस गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन के साथ विशाल लंगर प्रसाद का आयोजन


इस पावन अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी श्री अजय लूथरा, कमांडेंट श्री सीताराम बैरवा, 179वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री बाबूलाल सहित अन्य अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों और आगंतुकों ने पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ भाग लिया।

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब को विशेष रंग-बिरंगी रोशनी (लाइट्स) से भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान ग्रंथी साहब द्वारा मधुर शबद-कीर्तन और अरदास की गई। इसके पश्चात कड़ा प्रसाद वितरित किया गया और विशाल लंगर का आयोजन हुआ, जिसका सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.